Rain Alert: कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान, IMD ने बताया किन-किन राज्यों में रहेगा असर

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Rain Alert: उत्तराखंड में 7 सितंबर और 10-12 सितंबर के दौरान कई इलाकों से लेकर अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 सितंबर को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 8 सितंबर के दौरान कई इलाकों से लेकर अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 7-8 और 11-12 सितंबर, विदर्भ में 10-12 सितंबर के दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.

बंगाल में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने से दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में 7 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 8 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात के साथ तेज आंधी चल सकती है. विभाग ने 70 से 110 मिमी तक बारिश होने का अनुमान जताया है.


ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अपडेट, 7 तक ग्रीन अलर्ट; 8 से 12 सितंबर तक येलो अलर्ट

बिहार का कैसा रहेगा मौसम

7 सितंबर को बिहार में दो अलग-अलग मौसमी स्थितियां देखने को मिलेंगी. दक्षिण और सुदूर-पूर्वी जिलों (जैसे पटना, गया, बक्सर, रोहतास, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर) को हरे रंग (Green Zone) में रखा गया है. इसका अर्थ है कि वहां किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं है. इसके विपरीत, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों (जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और सुपौल) में पीले रंग (Yellow Zone) की चेतावनी जारी की गई है. यहां मेघगर्जन और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही सुपौल जैसे क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 7 और 8 सितंबर 2026 को राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 9 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा इनसे सटे मध्य भागों (विशेषकर लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग) में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 7 सितंबर को सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ सुबह और दोपहर से पहले कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन/बिजली चमकने का अनुमान है. वहीं अगले दिन, 8 सितंबर को मौसम में सुधार होगा और बारिश की कोई संभावना नहींहै. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा.


राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में 7 सितंबर से अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक कमजोर मानसून की परिस्थितियां बनी रहेंगी, लेकिन 12-13 सितंबर से पुनः बारिश का एक नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन