Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अपडेट, 7 तक ग्रीन अलर्ट; 8 से 12 सितंबर तक येलो अलर्ट
मौसम की जानकारी, फोटो- एएनआई
Kal ka Mausam : पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई. इस दौरान मौसमी वर्षा सामान्य रही. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. आज 6 सितंबर को आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जानें 12 सितंबर तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
07-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
08-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.
09-09-2026 का मौसम : राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेा रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
10-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है. चेतावनी के अनुसार एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan ka Mausam: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
11-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.
12-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दिन भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए