भारत को मिला गैस का नया कुआं ; अंडमान से आई बड़ी खुशखबरी

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/ Canva )
Andaman Oil Discovery News : अंडमान सागर में ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी! गहरे समंदर में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा बड़ा भंडार. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कंपनी को दी बधाई.
Andaman Oil Discovery News : देश को ऊर्जा (Energy) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बहुत बड़ी सफलता मिली है. सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने 5 जून को एलान किया है कि उसे अंडमान सागर के किनारे उथले पानी (Shallow Water) में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का दूसरा बड़ा भंडार मिला है.
कंपनी को यह कामयाबी अपने तीसरे कुएं की खुदाई के दौरान मिली है, जहां बड़े पैमाने पर हाइड्रोकार्बन होने की पुष्टि हुई है. विज्ञान की भाषा में जब किसी कुएं में हाइड्रोकार्बन मिलता है, तो वहां कच्चा तेल (Crude Oil), प्राकृतिक गैस या फिर दोनों चीजें मिलने की पूरी गारंटी होती है.
पेट्रोलियम मंत्री ने ‘एक्स’ पर दी बधाई; बताया कुएं का नाम
इस ऐतिहासिक खोज पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की पूरी टीम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर बधाई दी. पेट्रोलियम मंत्री ने लिखा “यह बताते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है कि ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर की गहराई पर खोदे गए कुएं ‘श्री विजयपुरम-3’ में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति पाई गई है.
” उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने देश के अपतटीय बेसिनों (Offshore Basins) में तेल और गैस के नए कुओं का पता लगाने की एक बड़ी योजना बनाई है, ताकि भारत के अपने हाइड्रोकार्बन भंडार का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जा सके और विदेशों पर निर्भरता कम हो.
समुद्र की गहराई में चल रही है जांच
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजारों (BSE और NSE) को दी गई अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में इस प्रोजेक्ट की तकनीकी जानकारी साझा की है.
- कहां मिला भंडार: यह गैस ब्लॉक अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है.
- कितनी गहराई पर है कुआं: ‘श्री विजयपुरम-3’ नाम का यह कुआं समंदर में करीब 355 मीटर की गहराई पर खोदा गया है.
- अगला कदम: कंपनी ने बताया कि इस भंडार में कितनी गैस मौजूद है और इसकी क्वालिटी कैसी है, इसके बारे में और ज्यादा सटीक जानकारी जुटाने के लिए गैस के सैंपल (नमूने) लेकर जांच की जा रही है.
क्या करती है ऑयल इंडिया लिमिटेड ?
ऑयल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी है. इसका मुख्य काम देश और विदेश में नए तेल और प्राकृतिक गैस के भंडारों की खोज करना, उनके लिए गहरे कुओं की खुदाई करना और कच्चे तेल व गैस का कमर्शियल उत्पादन (Production) करना है. इस नई खोज से आने वाले समय में देश के भीतर ही एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNNG) की सप्लाई को और मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी.
Also Read : क्या भारत में जल्द आने वाले हैं प्लास्टिक के नोट ? RBI ने सबकुछ साफ कर दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










