बोले पीएम मोदी- टीम वर्क का नतीजा है तीन राज्यों के चुनावों में बीजेपी को मिली जीत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Dec 2023 12:04 PM
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi being felicitated by BJP National President JP Nadda during the BJP Parliamentary Party meeting at the Parliament House during the Winter session, in New Delhi, Thursday, Dec. 7, 2023. Union Ministers Amit Shah, Nitin Gadkari and Sarbananda Sonowal are also seen. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_07_2023_000027B)
तीन राज्यों में जीत के बाद बीजेपी उत्साहित है. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि तीन राज्यों के चुनावों में बीजेपी को मिली जीत जो है वो टीम वर्क का नतीजा है.
संसद सत्र का आज यानी गुरुवार को चौथा दिन है. संसद सत्र के शुरू होने से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. बैठक में पीएम मोदी ने राज्य विधानसभा चुनावों के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी शासन के लिए सबसे पसंदीदा पार्टी है. उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनावों में बीजेपी को जो जीत मिली है वो टीम वर्क का नतीजा है.
#WATCH | Bharatiya Janata Party MPs welcome PM Modi with chants of "Modi ji ka swagat hai" at the Parliamentary party meeting in Delhi, after the party's victory in three states pic.twitter.com/gbtNrKhhaz
— ANI (@ANI) December 7, 2023
स्वागत है भई स्वागत है…मोदी जी का स्वागत है
बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. बैठक में मौजूद सांसदों ने नारा लगाया- स्वागत है भई स्वागत है…मोदी जी का स्वागत है. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया. विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सम्मानित किया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाया और उनका स्वागत किया. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद नजर आए.

तीन राज्यों में बीजेपी को मिली जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तीन राज्यों में बीजेपी की हालिया जीत को टीम भावना का परिणाम करार दिया. आपको बता दें कि पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव जीता है. जहां मध्य प्रदेश में पहले से ही बीजेपी की सरकार थी. वहीं अन्य दो राज्यों को बीजेपी ने कांग्रेस के हाथों से छिनने का काम किया है.
Also Read: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 72 करोड़पति, भवन बोहरा सबसे अमीरबीजेपी की संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पार्टी को मिले जनादेश का श्रेय पार्टी सहयोगियों के साथ साझा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी को सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. हिंदुसतान टाइम्स ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है- नाम न छापने की शर्त पर एक विधायक ने कहा कि मोदी पुराने सांसद हैं. राज्यों में कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से यह जीत संभव हुई है.
Also Read: Mizoram Election Results 2023: पीएम मोदी ने मिजोरम चुनाव में जीत पर जोरम पीपल्स मूवमेंट को बधाई दीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










