Mizoram Election Results 2023: पीएम मोदी ने मिजोरम चुनाव में जीत पर जोरम पीपल्स मूवमेंट को बधाई दी
Serchhip: Counting of votes for the Mizoram Assembly elections underway at a counting centre, in Serchhip district of Mizoram, Monday, Dec. 4, 2023. (PTI Photo)(PTI12_04_2023_000014B)
Mizoram Election Results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट को करारी हार का सामना करना पड़ा है. मतगणना में MNF को केवल 10 सीटें ही मिलीं. जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर जीत दर्ज की. जबकि बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 13 केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे मतगणना कराया गया. इधर करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने इस्तीफा दे दिया है.
Mizoram Election Results 2023 Live: पीएम मोदी ने मिजोरम चुनाव में जीत पर जोरम पीपल्स मूवमेंट को बधाई दी
पीएम मोदी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत पर जोरम पीपल्स मूवमेंट को बधाई दी और राज्य को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.
Mizoram Election Results 2023 Live: निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मिजोरम में हार ही वजह बताई
मिजोरम के निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा, सत्ता विरोधी लहर और लोगों में मेरे प्रदर्शन के प्रति असंतुष्टि के कारण मैं हार गया. मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं और मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार अच्छा प्रदर्शन करेगी.
Mizoram Election Results 2023 Live: हार के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने दिया इस्तीफा
मिजोरम में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राजभवन में राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस बार के चुनाव में जोरमथांगा की पार्टी को केवल 10 सीटें ही मिली. जबकि Zoram People’s Movement – ZPM को 27 सीटों पर धमाकेदार जीत मिली है. बीजेपी मिजोरम में दो और कांग्रेस केवल एक ही सीट जीतने में कामयाब रही.
Mizoram Election Results 2023 Live: मुख्यमंत्री जोरमथंगा अपराह्न चार बजे राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलेंगे
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा अपराह्न चार बजे राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलेंगे. वे इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं.
Mizoram Election Results 2023 Live: मिजोरम विधानसभा में जोरम पीपल्स मूवमेंट को बहुमत
मिजोरम विधानसभा में जोरम पीपल्स मूवमेंट को बहुमत मिल चुकी है. निर्वाचन आयोग के अनुसार जोरम पीपल्स मूवमेंट को 40 में से 21 सीटों पर जीत मिली है.
Mizoram Election Results 2023 Live: 2018 में मिजोरम विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती थी भाजपा
भाजपा ने 2018 में मिजोरम विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती थी. राज्य में मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई जो अभी भी जारी है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए