PM Modi Terror Threat : पीएम मोदी के प्लेन पर हो सकता है आतंकी हमला, मुंबई पुलिस को आया कॉल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Terror Threat : मुंबई पुलिस को एक कॉल आया. इसमें कॉल करने वाले ने कहा कि पीएम मोदी के प्लेन पर आतंकी हमला हो सकता है.

विज्ञापन

PM Modi Terror Threat : मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लेन पर आतंकी हमले को लेकर एक कॉल आया. मोदी इस समय फ्रांस और अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं. यात्रा के लिए रवाना होते समय कथित तौर पर आतंकवादी हमले के बारे में कॉल आया. एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस को 11 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल किया गया. इसमें अलर्ट किया गया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री के विमान पर हमला कर सकते हैं.

चेंबूर इलाके से एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

मामले में मुंबई के चेंबूर इलाके से एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. मुंबई पुलिस ने कहा, ”11 फरवरी को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने कहा था कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि वह आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने कहा, ”धमकी भरा कॉल करने वाले व्यक्ति को चेंबूर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है. वह मानसिक रूप से बीमार है.”

पीएम मोदी अमेरिका रवाना

पीएम मोदी ने मंगलवार को पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की. इसके बाद वे अमेरिका के लिए रवाना हो गए. डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात होगी. इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे, तो उनके आगमन पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता दे रहा है ट्रंप प्रशासन

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता दे रहा है. प्रशासन यह मानता है कि भारत में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलाव लाने की क्षमता है. व्हाइट हाउस की एक पूर्व अधिकारी ने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच गुरुवार को व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले यह बात कही.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola