Lok Sabha Election 2024 : आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं, बोले अमित शाह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Apr 2024 1:11 PM

विज्ञापन

अमित शाह आज रांची में करेंगे रोड शो.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के शेष चरण के लिए रैलियों का दौर जारी है. शनिवार को अमित शाह ने गुजरात के पोरबंदर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार चुनने की अपील की.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. अब अगले पांच चरण के मतदान के लिए रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में गुजरात में एक चुनावी रैली को अमित शाह संबोधित करने पहुंचे और विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में हमारी अर्थव्यवस्था को दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचाया जाएगा.

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान देश में केवल सात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स थे जिनकी अब संख्या 22 हो गई है. उन्होंने पोरबंदर में रैली के दौरान कहा कि देश से आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें.

दो चरणों के बाद स्पष्ट हो चुका है कि नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पीएम

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दो चरणों के बाद यह स्पष्ट है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है.

Read Also : Lok Sabha Election 2024: ‘वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस’, छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह, कहा- भगवान शिव के नाम पर किया घोटाला

तीन दिन के गुजरात दौरे पर अमित शाह

यहां चर्चा कर दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिनों तक गुजरात के दौरे पर हैं. शनिवार को अपने पहले कार्यक्रम में वे तीन जनसभाएं और वडोदरा में रोड शो करने वाले हैं. इनमें से पहली जनसभा जो पोरबंदर कलोकसभा क्षेत्र के कुमार छात्रालय में थी, उसे वे संबोधित कर चुके हैं.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : मोदी का ‘400 पार’ पहले और दूसरे चरण में हो गया धराशायी, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

कांग्रेस कर रही है अलग दावा

पहले दो चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा है कि केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ जनता ने वोट किया है. इस बार के चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ जीत दर्ज करेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola