Lok Sabha Election 2024 : मोदी का '400 पार' पहले और दूसरे चरण में हो गया धराशायी, कांग्रेस ने किया कटाक्ष
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Apr 2024 11:38 AM
kc venugopal/ file photo
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस बार 'इंडिया' गठबंधन की जीत होगी.
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एनडीए के 400 पार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का ‘400 पार’ प्रचार पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद धराशायी होता नजर आ रहा है. इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण चुनावों में ध्रुवीकरण करने का एक प्रयास है. कांग्रेस राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में भारी बहुमत से जीत को लेकर आश्वस्त है.
क्या कहा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने
- के सी वेणुगोपाल ने कहा कि तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलने के बावजूद केरल में मतदान के दौरान गड़बड़ी देखने को मिली.
- कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि केरल में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं को परेशान किया.
- केरल में वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा ने चुनाव प्रक्रिया पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया.
- अलप्पुझा से कांग्रेस उम्मीदवार के सी वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा का लक्ष्य केरल में मतदान प्रतिशत कम करना है.
Read Also : VIDEO: बिहार में दूसरे चरण का मतदान कैसा रहा? जानिए 5 सीटों पर पड़े वोट का लेखा-जोखा..
दूसरे चरण में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान
यहां चर्चा कर दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ. इन सीटों पर 63 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया. इस चरण में कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेता अरुण गोविल और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी आदि प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई है. इससे पूर्व 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर वोटिंग हुई थी. अब लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होगा. इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट के लिए लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










