पुलवामा में घेराबंदी तोड़ भागे आतंकी, शोपियां में जारी है तलाशी अभियान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Nov 2023 9:08 AM

विज्ञापन

पुलवामा को लेकर पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई, जिसके बाद घेराबंदी कड़ी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया. इस मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. इस मुठभेड़ को लेकर ताजा अपडेट यह है कि दक्षिण कश्मीर के परिगाम, पुलवामा में आतंकियों का दल सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ने में कामयाब रहा और फरार होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बीच शोपियां के रावलपोरा में पुलिस की विशेष जांच इकाई एसआइयू ने लश्कर के एक आतंकी हांजला याकूब शाह के मकान में छापेमारी की. हांजला याकूब वही आतंकी बताया जा रहा है जिसने कुछ लोगों के साथ मिलकर 13 जुलाई को गागरन में तीन प्रवासी श्रमिकों पर अटैक किया था. कश्मीर जोन की पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि पुलवामा जिले के परिगाम इलाके में मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई उसके अनुसार, पुलिस और सेना को पुलवामा जिले के परिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली जिसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया.

इलाके में तलाशी अभियान जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिगाम में जवान जब घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ रहे थे तभी आतंकियों ने उन पर राइफल ग्रेनेड दाग दिया. इसके साथ ही आतंकवादी ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग करने लगे. आतंकियों के इस हमले को जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों ओर से करीब एक घंटे तक रुक रुक कर गोलीबारी होती रही. इसके बाद आतंकियों की तरफ से फायरिंग बंद हो गई. जो खबरें आ रहीं हैं उसके अनुसार आतंकी घेराबंदी तोड़ भागने में सफर रहे. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आतंकियों की ओर से फायरिंग बंद होने के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है.

Also Read: Jammu and Kashmir: पुलवामा के परिगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

हांजला याकूब पर कितने का है इनाम

हांजला याकूब की बात करें तो वह पांच लाख का इनामी आतंकी है. हांजला याकूब वही आतंकी है जिसने 13 जुलाई 2023 को शोपियां के गागरन में तीन प्रवासी श्रमिकों पर अपने साथियों संग मिलकर हमला किया था. इसी मामले में हांजला याकूब के मकान की तलाशी पुलिस ने ली है. एसआइयू के अधिकारियों ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की है, लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिये जाने की खबर है.

Also Read: PHOTOS: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ गिरिडीह का लाल, गांव में मची चीत्कार

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola