ePaper

PHOTOS: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ गिरिडीह का लाल, गांव में मची चीत्कार

Updated at : 12 Aug 2023 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ गिरिडीह का लाल, गांव में मची चीत्कार

पुलवामा में अहले सुबह आतंंकी हमले में गिरिडीह का लाल शहीद हो गया. जिसके बाद गांव में चीत्कार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गिरिडीह का जवान अमरनाथ में ड्यूटी पर तैनात था, इसी वक्त आतंकियों ने हमला कर दिया. जवान के शहीद होने से पूरे गांव का माहौल गमगीन है.

विज्ञापन
undefined

जम्मु कश्मीर के पुलवामा में अहले सुबह आतंंकियों ने गोलीबारी कर दिया. इस वक्त गिरिडीह का बेटा अजय कुमार राय अमरनाथ में ड्यूटी पर तैनात थे. आतंकियों के इस हमले में अजय शहीद हो गए.

undefined

शहीद जवान देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह के रहने वाले थे. अजय कुमार राय गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे. सुबह-सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें वे शहीद हो गए. जवान अजय कुमार के शहीद होने की खबर सुनते ही घर में चीत्कार मच गई.

undefined

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना के बाद अजय कुमार राय की पत्नी स्वाति के आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं.

undefined

वहीं, बूढ़े बाप का तो मानों हृदय ही बैठ गया हो. जवान बेटे की मौत से पिता फफक-फफक कर रो रहे हैं.

undefined

बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी और आज सुबह यह घटना हो गई.

undefined

जवान के घर पर लोगों की भीड़ भी उमड़नी रही है. पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है. सभी के आंखों में आंसू है. लोग जवान के परिवार का ढाढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola