Happy Birthday Dr MM Singh : 'मनमोहन की तरह ईमानदार प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है भारत', राहुल गांधी ने किया ट्वीट

Updated at : 26 Sep 2020 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday Dr MM Singh : 'मनमोहन की तरह ईमानदार प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है भारत', राहुल गांधी ने किया ट्वीट

Happy Birthday Dr MM Singh : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले और ईमानदार प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है. राहुल ने ट्वीट किया, भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है. उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं….

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले और ईमानदार प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है. राहुल ने ट्वीट किया, भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है. उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं….

कांग्रेस नेता ने कहा, उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई…. गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं…परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की. मोदी ने ट्वीट किया, डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई… मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं…

Posted BY: Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola