120 विधायकों के साथ सरकार बनाएंगे विजय, VCK और IUML ने TVK को दिया समर्थन

Updated:
विज्ञापन

विजय और CPI(M) तमिलनाडु राज्य सचिव पी. षणमुगम, फोटो पीटीआई

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस खत्म हो गया है. VCK ने सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है. वीसीके की घोषणा के कुछ ही देर बाद आईयूएमएल ने समर्थन का ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

Tamil Nadu Government Formation: अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन मिल गया है. जिससे उसकी कुल सीटों की संख्या 120 हो गई है. समर्थन के बाद विजय ने 118 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है.

टीवीके ने वीसीके का पत्र दिखाते हुए कहा-‘विजय’

टीवीके नेता अधव अर्जुन ने सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन देने संबंधी वीसीके का पत्र दिखाते हुए कहा-‘विजय’. जबकि टीवीके नेता अर्जुन ने समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन को धन्यवाद देते हुए कहा, विजय मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.

आईयूएमएल ने भी टीवीके को दिया समर्थन

दो विधायकों वाली आईयूएमएल (IUML) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की; विजय की पार्टी को अब 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

VCK के समर्थन के बाद टीवीके पास कितने हो गए आंकड़े?

TVK- 107 (वियज दो सीट से चुनाव जीते है, उन्हें एक सीट छोड़ना पड़ेगा. जिसके बाद टीवीके के पास सीटों की संख्या 107 रह जाएगी)
Congress – 5
VCK – 2
CPI – 2
CPI(M) – 2
IUML – 2
Total = 120

विजय की पार्टी ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की

अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली TVK ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीट जीतीं, जो बहुमत से 10 सीट कम हैं. सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद टीवीके ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की पूर्व सहयोगी पार्टियों कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) से सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा था.

कांग्रेस ने तमिलनाडु के राज्यपाल पर राजनीति करने का आरोप लगाया

तमिलनाडु के मामले पर कांग्रेस सांसद मानिकम टैगोर ने कहा- राज्यपाल राजनीति कर रहे हैं. वे बी.एल. संतोष की सलाह पर चलना चाहते हैं. BJP के महासचिव संतोष कांग्रेस को नीचा दिखाना चाहते हैं. इसलिए, वे राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. सभी कानूनी जानकारों ने कहा है कि राज्यपाल को अब तक विजय को आमंत्रित करके उन्हें शपथ दिला देनी चाहिए थी, और फिर उनसे विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहना चाहिए था. लेकिन उन सभी कानूनी सलाहों को दरकिनार कर दिया गया है. राज्यपाल के पद का दुरुपयोग किया गया है. मालूम हो राज्यपाल ने विजय को दो बार लोक भवन से वापस भेज दिया और बहुमत के साथ आने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola