एक्टर प्रकाश राज का दावा: SIR के बाद वोटर लिस्ट से कटा नाम, बोले- बढ़िया मजाक है

Updated:
विज्ञापन

अभिनेता प्रकाश राज

वोटर लिस्ट से अपना नाम कटने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे "बढ़िया मजाक" बताते हुए सत्ता पर भी निशाना साधा है. जानें पूरी बात.

विज्ञापन

चर्चित अभिनेता प्रकाश राज ने वोटर लिस्ट से नाम कटने के बाद प्रक्रिया दी. उन्होंने कहा है कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है.

यह बढ़िया मजाक है

एक्टर प्रकाश राज ने मंगलवार ( 11 अगस्त ) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने अपने वोटिंग राइट को लेकर दावा करते हुए लिखा कि SIR के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है. अभिनेता ने इस पूरी प्रक्रिया पर तंज कसते हुए इसे ‘बढ़िया मजाक’ बताया.

View on Instagram

सत्ता पर भी साधा निशाना

प्रकाश राज ने अपने पोस्ट में लिखा कि नागरिकों के वोटिंग अधिकार को चुना या नकारा जा सकता है, खासकर उन लोगों का, जो शायद दोबारा सत्ता में न लाएं. इसके बाद उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी को सत्ता की गद्दी से नीचे गिरने से भी रोका जा सकता है?

ये भी पढ़ें: RSS के लोग सबसे बड़े डरपोक: पवन खेड़ा के बयान से भड़का सियासी संग्राम, मीडिया के सामने भिड़े BJP-कांग्रेस सांसद


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola