PHOTOS : उफनते नाले में बहा पुल, युवक लापता... रेस्क्यू टीम के बचाव अभियान की ग्राउंड तस्वीरें

Updated:
1 / 5
जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में आई भीषण बाढ़ ने बैली ब्रिज को बहा दिया, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. इस हादसे में एक युवक के लापता होने की खबर है. बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाश अभियान जारी है, देखें तस्वीरें.
फुल स्क्रीन में देखें

तेज बहाव के बाद की तस्वीर (फोटो : ANI)

जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में आई भीषण बाढ़ ने बैली ब्रिज को बहा दिया, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. इस हादसे में एक युवक के लापता होने की खबर है. बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाश अभियान जारी है, देखें तस्वीरें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 5
तेज बहाव में बहा पुल, थम गया रास्ता
फुल स्क्रीन में देखें

तेज बहाव में बहा पुल, थम गया रास्ता

जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में पानी के तेज बहाव ने बैली ब्रिज को अपनी चपेट में ले लिया. पुल बहने के बाद इलाके में आवाजाही प्रभावित हुई और एक व्यक्ति लापता हो गया.

3 / 5
नदी किनारे उतरीं टीमें, हर कोने में तलाश
फुल स्क्रीन में देखें

नदी किनारे उतरीं टीमें, हर कोने में तलाश

लापता व्यक्ति की तलाश के लिए SDRF, पुलिस, ITBP, सेना, NDRF और BRO की टीमें संयुक्त अभियान चला रही हैं. नदी किनारे और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है.

4 / 5
मुश्किल रास्ते, लेकिन हौसले बुलंद
फुल स्क्रीन में देखें

मुश्किल रास्ते, लेकिन हौसले बुलंद

दुर्गम पहाड़ी इलाका और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू टीमों के सामने बड़ी चुनौती है. खराब हालात के बावजूद जवान पूरी सतर्कता के साथ संभावित जगहों पर तलाश कर रहे हैं.

5 / 5
उपकरणों के साथ जुटी SDRF, हर संभावना पर नजर
फुल स्क्रीन में देखें

उपकरणों के साथ जुटी SDRF, हर संभावना पर नजर

SDRF की टीम तकनीकी संसाधनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी और आसपास के क्षेत्रों को खंगाल रही है. टीमों ने कई संभावित स्थानों पर व्यवस्थित तरीके से खोज अभियान चलाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola