Parliament Session: Tribunals Reforms Bill पर संजय सिंह का विरोध, NCLT में करप्शन और रिजर्वेशन का मुद्दा उठाया

Updated:
विज्ञापन

संसद का लाइव अपडेट (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Parliament Live: संसद का मानसून सत्र मंगलवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. सत्र 13 अगस्त को समाप्त होना है और अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं. मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. संसद में जारी हलचल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन और दिनभर की हर बड़ी खबर से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

Tribunals Reforms Bill पर संजय सिंह ने उठाए Reservation और NCLT के सवाल

AAP सांसद संजय सिंह ने ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल का विरोध करते हुए हाई कोर्ट्स में दलित और आदिवासी समुदायों के रिप्रेजेंटेशन का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि इन ट्रिब्यूनल्स में इन समुदायों के लिए रिजर्वेशन का क्या प्रावधान है. संजय सिंह ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में करप्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े कॉरपोरेट्स और बिजनेसमैन को वेवर दिए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित रिफॉर्म्स से सरकार का NCLT पर कंट्रोल और बढ़ जाएगा.

आम नागरिकों के न्याय और विश्वास का प्रतीक है ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक: स्वाती मालीवाल

​राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक (Tribunals Reforms Bill) का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि यह विधेयक केवल ट्रिब्यूनलों के प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के आम नागरिक के न्याय के लंबे इंतजार को खत्म करने से जुड़ा है। संसद में चर्चा के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बिल देश की न्याय प्रणाली पर आम जनता के विश्वास को मजबूत करने का काम करेगा, जिससे नागरिकों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके.

लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी दलों के सदस्यों के विरोध और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही एक बार स्थगित की गई. इसके बाद स्थिति सामान्य नहीं होने पर लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

‘राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम संशोधन विधेयक’ लोकसभा में पास

लोकसभा ने मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच ‘राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को बिना चर्चा के पारित कर दिया.

लोकसभा में बिना चर्चा पास हुआ ‘केरल नाम परिवर्तन विधेयक’

लोकसभा ने मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ को बिना चर्चा के पारित कर दिया. सदन में विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध और नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान विधेयक को चर्चा के बिना ही मंजूरी दे दी गई.

हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की बैठक मंगलवार को हंगामे के कारण एक बार स्थगित होने के बाद दोबारा शुरू हुई, लेकिन सदन में स्थिति सामान्य नहीं हो सकी. विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही फिर से दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola