US कोर्ट के फैसले पर बोले गौतम अदाणी- न्याय पर हमारा भरोसा कभी नहीं डिगा

Updated:
विज्ञापन

गौतम अदाणी के खिलाफ यूएस कोर्ट में चल रहे आपराधिक मामले खारिज (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गौतम अडानी के खिलाफ ब्रुकलिन की एक अदालत में चल रहे मामले को खारिज कर दिया. अडानी ने कहा कि उन्हें कानून पर हमेशा विश्वास रहा है.

विज्ञापन

US court dismisses Gautam Adani's case: भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है. अमेरिकी न्याय विभाग के मामला वापस लेने के फैसले के बाद ब्रुकलिन की एक अदालत ने अदाणी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

वकीलों ने स्वीकार की मामले को वापस लेने वाली याचिका

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जिला न्यायाधीश निकोलस गराउफिस ने अमेरिकी सरकारी वकीलों की मामले को वापस लेने की याचिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद मामला खारिज कर दिया गया. दालत ने पहले यह भी स्पष्ट किया था कि आरोप हटाने के बदले किसी तरह का कोई समझौता नहीं हुआ है. अदाणी ने भी शपथपत्र में कहा कि उन्हें ऐसे किसी समझौते की जानकारी नहीं है.

हमेशा कानून पर विश्वास रहा: गौतम अदाणी

फैसले के बाद गौतम अदाणी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया और कानून के शासन में उनका विश्वास हमेशा बना रहा. उन्होंने इस दौरान उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर और न्याय व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखा.

अदाणी समूह से जुड़े कुछ निवेशकों पर उठे थे सवाल

2024 में अमेरिकी अधिकारियों ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े कुछ कारोबारी सौदों और निवेशकों को दी गई जानकारी को लेकर मामला दर्ज किया था. अदाणी समूह ने शुरू से ही इन आरोपों को गलत बताया था.

ये भी पढ़ें: पीएलए का आदेश! चीन में बंद हुए ड्रोन शो, बढ़ी लो-एल्टीट्यूड उड़ानों की निगरानी, अचानक क्यों लगी रोक?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग ने अदालत को बताया कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएगा, क्योंकि यह उसकी मौजूदा प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है. इसके बाद अदालत ने मामला खारिज कर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola