NDA सांसदों का 'मंगल मिलन', पीएम मोदी के साथ सांसदो ने लहराया तिरंगा, संसद तक करेंगे मार्च

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ सांसदो ने लहराया तिरंगा (Photo/ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंगल मिलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए के सांसदों ने तिरंगा लहराया. विपक्ष के विरोध में संसद तक मार्च करेंगे.

विज्ञापन

NDA Mangal Milan: संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सांसदों की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' का आयोजन किया गया. जिसमें संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी सांसद तिरंगा लहराते भी नजर आए.

विज्ञापन

विपक्ष के विरोध में संसद तक मार्च

बैठक के बाद एनडीए सांसद संसद भवन तक मार्च के लिए निकले. यह मार्च संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के विरोध में किया गया. एनडीए का आरोप है कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है, जबकि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: पटना के बिहटा में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सिर तोड़े जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

राहुल गांधी पर रिजिजू का हमला

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें संसद से भागना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं, इसलिए विपक्ष को चर्चा में भाग लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: लाठीचार्ज के खिलाफ गिरिडीह में सड़क पर उतरे भाजपा समर्थक, लगाए नारे

सरकार का कहना है कि वह इस मुद्दे पर संसद में पूरी चर्चा कराने को तैयार है और बहस के बाद गृह मंत्री अमित शाह सरकार की ओर से विस्तृत जवाब देंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola