लाठीचार्ज के खिलाफ गिरिडीह में सड़क पर उतरे भाजपा समर्थक, लगाए नारे

Updated:
विज्ञापन

हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपाई

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में बंद का आह्वान किया गया। भाजपा ने हेमंत सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन

रांची में छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज की घटना के खिलाफ गिरिडीह बंद कराने भाजपाई सड़क पर उतर गए है. इस दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने कहा कि हेमंत सरकार ने पुलिस के सहारे बेकसूर छात्रों पर लाठियां बरसाना काफी निंदनीय है.

उन्होंने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षा में भारी धांधली की गयी है. इस मामले की सीबीआई जांच करायी जानी चाहिए. इधर, बंद का गिरिडीह जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला है.

बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप वर्मा, सुरेश साव, बिनय सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत राय, महादेव दुबे, संदीप डंगेयच, नवीन सिन्हा, डॉ शैलेंद्र चौधरी, सुरेश मंडल आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Suraj Kumar Sinha

लेखक के बारे में

By Suraj Kumar Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola