झारखंड बंद का गिरिडीह में दिखा मिलाजुला असर, लाठी चार्ज के खिलाफ दिखा लोगों का गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह-रांची मुख्यमार्ग में पसरा सन्नाटा

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का गिरिडीह में मिलाजुला असर, बस सेवा और स्कूल रहे प्रभावित।

विज्ञापन

रांची में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की घटना के खिलाफ मंगलवार को भाजपा के झारखंड बंद का गिरिडीह में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. सुबह के समय लंबी दूरी के लिए चलने वाली बसों का परिचालन प्रभावित हुआ है.

इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. कई निजी स्कूल बंद कर दिये गये हैं. बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि राज्य सरकार ने छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करवाया है.

इससे छात्रों में भारी आक्रोश है. उन्होंने दावा किया कि छात्रों के समर्थन में और लाठी चार्ज की घटना के खिलाफ भाजपा के झारखंड बंद का गिरिडीह जिले में बंद का व्यापक असर है.


विज्ञापन
Suraj Kumar Sinha

लेखक के बारे में

By Suraj Kumar Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola