राज्यपाल से मिले TVK चीफ विजय, सरकार बनाने का दावा किया पेश, 10 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Updated:
विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात करते विजय, फोटो एक्स

Tamil Nadu Government Formation: वीसीके,आईयूएमएल से समर्थन मिलने के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शाम में मुलाकात की. विजय ने राज्यपाल को 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल ने तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण दे दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है वियज कल यानी रविवार को दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता तब साफ हुआ जब विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने शनिवार को तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की. इसके कुछ ही देर बाद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के एक और सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को समर्थन दे दिया. आईयूएमएल के दो विधायक हैं.

टीवीके के पास संख्या बल बढ़कर 120 हुआ

वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से टीवीके के पास संख्या बल बढ़कर 120 हो गया, जो तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों से दो अधिक है.
TVK- 107 (वियज दो सीट से चुनाव जीते है, उन्हें एक सीट छोड़ना पड़ेगा. जिसके बाद टीवीके के पास सीटों की संख्या 107 रह जाएगी)
Congress – 5
VCK – 2
CPI – 2
CPI(M) – 2
IUML – 2
Total = 120

टीवीके नेता अधव अर्जुन बोले- विजय मुख्यमंत्री बनेंगे

नयी सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों और अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त करते हुए, टीवीके नेता अधव अर्जुन ने संवाददाताओं को बताया कि वीसीके ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है. वीसीके के वरिष्ठ नेता वन्नी अरसु, जो पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल को संबोधित पत्र में टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है. अर्जुन ने इस मौके पर कहा, विजय. उन्होंने टीवीके को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया तथा विश्वास जताया कि टीवीके के संस्थापक विजय मुख्यमंत्री बनेंगे.

समर्थक मना रहे जश्न, पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े

तमिलनाडु में पार्टी के सरकार बनाने की तैयारी के बीच, TVK के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़े. समर्थकों के हाथ में विजय की तस्वीरें नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola