कोरोना की जंग में CISF ने भी बढ़ाया हाथ, महानिदेशक राकेश रंजन ने गृह मंत्री को 16 करोड़ 23 लाख रुपये का सौंपा चेक
CISF ने भी कोरोना से लड़ने के लिए हाथ बढ़ाया है, CISF के महानिदेशक राकेश रंजन ने इस महामारी से निपटने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को 16 करोड़ 23 लाख रुपये का चेक सौंपा है
कोरोना से लड़ने के लिए अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है, CISF के महानिदेशक राकेश रंजन ने कोविड- 19 से लड़ने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को 16 करोड़ 23 लाख रुपये का चेक सौंपा है, ये CISF के जवानों की 1 दिन की सैलेरी से जमा कुल रकम है. इससे पहले सीआरपीएफ़ जवानों ने भी अपनी एक दिन की सैलरी को प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया था और CRPF की तरफ से प्रधानमन्त्री राहत कोष में 33 करोड़ 81 लाख रुपये जमा कराये गए थे.
इसी तरह बीएसएफ़ ने भी ‘पीएम-केयर्स कोष (PM Cares Fund) के खाते में कुल 33,28,57,504 रुपये की राशि जमा की थी, यह राशि बीएसएफ के सैनिकों और अन्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन है. इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भी एक दिन का वेतन दान किया था, जो कि कुल 10 करोड़ 53 लाख 58 हजार 479 रुपए है.
आपको बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए कई निजी संस्थानों और अस्पतालों ने भी राशि जमा की थी, कई क्रिकेटर्स भी इस लड़ाई में साथ देते हुए अपने सामर्थ्य अनुसार राशि जमा की थी, जिसमें सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी शामिल थे. जबकि बड़े बड़े कंपनियों की तरफ से भी भरपूर साथ मिला, टाटा ग्रुप के 1500 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 500 करोड़ रुपए के अलावा एक्टर अक्षय कुमार ने भी पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट किया.
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ही देश के लोगों से ये अपील की थी कि वो इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर फंड में दान करें. इसमें जो भी राशि जमा होगी वो भविष्य में आपातकाल परिस्थिति में काम आएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ी वेबसाइट पर फंड से संबंधित जानकारी में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पीएम-केयर ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे. इसके सदस्यों में विदेश मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री भी शामिल हैं.
आपको बता दें कि देश भर में कोरोना के अब तक कुल 46,333 मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3900 मामले सामने आए. जबकि इस वायरस से अब तक लोगों की 1568 मौत हो गयी हैं. 12727 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










