19 जून की टॉप 20 खबरें: बैजनाथ राम-नथवाणी की जीत, कर्नाटक में कांग्रेस का कमाल, ममता के घर क्यों खड़ी हुई नीली दीवार!
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
19 June Top 20 News: राज्यसभा चुनाव में झारखंड से जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने जीत दर्ज कर ली. चुनावी नतीजों ने महागठबंधन की एकजुटता पर फिर सवाल खड़े कर दिए. वहीं, कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात में से पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया है. इधर, पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर लगातार अंडे फेंके जाने की घटना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के चारों तरफ ऊंची नीली फेंसिंग लगा दी गयी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा
Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में झामुमो के बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने जीत दर्ज की. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए. परिणाम के बाद महागठबंधन की एकजुटता और क्रॉस वोटिंग को लेकर नए राजनीतिक सवाल खड़े हो गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. झारखंड राज्यसभा चुनाव: जीत के बाद क्या बोले बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी
Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने खुशी जताई. उन्होंने विधायकों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने की बात कही. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. राज्यसभा चुनाव: प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस में बौखलाहट, बोले के राजू – आरजेडी और माले ने हमें दिया धोखा
Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आरजेडी और माले पर धोखा देने का आरोप लगाया. विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी सहयोगी दलों पर सवाल उठाए. परिणाम के बाद महागठबंधन में मतभेद खुलकर सामने आए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. झारखंड राज्यसभा चुनाव: माले-राजद ने कांग्रेस प्रभारी के राजू के आरोप को किया खारिज
Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस प्रभारी के राजू के आरोपों पर माले और राजद ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया और आरोपों को तथ्यहीन बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. कर्नाटक MLC चुनाव: क्रॉस-वोटिंग ने बिगाड़ा NDA का खेल! BJP-JDS को झटका, कांग्रेस ने मारी बाजी
Karnataka MLC Election: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात में से पांच सीटें अपने नाम कर लीं. चुनाव नतीजों में क्रॉस-वोटिंग की चर्चा सबसे ज्यादा रही, जिससे बीजेपी और जेडी(एस) को नुकसान उठाना पड़ा. परिणामों को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व की पहली बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. राज्यसभा चुनाव: ZPM उम्मीदवार के लालतलुआंगकिमा जीते, पहली बार उच्च सदन पहुंची पार्टी
Mizoram Rajya Sabha Election: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने इतिहास रच दिया है. पार्टी उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा ने चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार जेडपीएम को संसद के उच्च सदन में प्रतिनिधित्व दिलाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. ‘अंडा हमले’ का डर या ‘रेकी’ की आशंका, ममता बनर्जी के आवास पर क्यों खड़ी हुई नीली दीवार!
Mamata Banerjee Residence Blue Fences: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर लगातार अंडे फेंके जाने की घटना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है. घर के चारों तरफ ऊंची नीली फेंसिंग लगा दी गयी है, ताकि सड़क से कोई अवांछित वस्तु अंदर न फेंकी जा सके. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी
Mamata Banerjee Security Row: पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर टीएमसी और शुभेंदु अधिकारी सरकार में ठन गयी है. ममता के करीबी सांसदों का आरोप है कि दीदी के पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाकर उन्हें खतरे में डाला जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि सिक्यूरिटी ऑफिसर पुलिस तय करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. ‘घुटने के नीचे मारनी थी गोली, जांघ और पेट में क्यों मारी?’ भरत तिवारी के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने उठाए कई सवाल
Bharat Tiwari Encounter: आरा में भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. गांव वालों का दावा है कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, फिर भी उसे कई गोलियां मारी गईं. लोगों का कहना है कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6 लाख की डील, OMR खेल और फर्जी दस्तावेज का खुलासा
Bihar Police Recruitment Exam: बिहार में मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान गया, कैमूर, रोहतास और नवादा में हाईटेक नकल, ब्लूटूथ डिवाइस, फर्जी दस्तावेज और OMR शीट से जुड़े मामलों का खुलासा हुआ है. पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेन! ड्रोन हमले से दहला मॉस्को, तेल रिफाइनरी बनी निशाना
Russia Ukraine War: रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण हमला हुआ है. हमले में मॉस्को की कई इमारतों से आग और धुएं उठता दिखाई दे रहा है. यूक्रेन ने रूस के ऑयल रिफाइनरियों को भी टारगेट किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, बोले- ईरान के पास कुछ बैलिस्टिक मिसाइलें होनी चाहिए, समझौते के बाद बदले सुर
Trump Iran Ballistic Missiles: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को कुछ बैलिस्टिक मिसाइलें रखने की अनुमति मिलनी चाहिए. एमओयू साइन करने के बाद ट्रंप यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों में राहत को लेकर भी नरम पड़ गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. RSS ने खुद को रजिस्टर्ड संगठन क्यों नहीं बनाया है? 100 साल बाद क्यों उठा ये सवाल
RSS Registration Row : कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे यह पूछा है कि संघ खुद को रजिस्टर क्यों नहीं कर लेता है, जबकि वह देश का सबसे बड़ा संगठन होने का दावा करता है? एक संगठन जो 60,000 से ज्यादा शाखाओं और करोड़ों स्वयंसेवकों का दावा करता है, उसे पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही भी बनाए रखनी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा है कि अगर नागरिकों, मजदूरों, एनजीओ, ट्रस्टों, मंदिरों और कंपनियों से उम्मीद की जाती है कि वे रजिस्टर करें, जानकारी दें और कानून का पालन करें, तो संघ को छूट क्यों मिलनी चाहिए? खरगे ने यह पत्र 15 जून को सोशल मीडिया एक्स पर डाला और उसके बाद से संघ के रजिस्ट्रेशन का मुद्दा गरमाया हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. आखिर क्यों 102 दिन बाद भी 26 साल के आकाश का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार नहीं हुआ राजी?
Police Custody Death : 6 मार्च को गिरफ्तारी के बाद 8 मार्च को आर आकाश डेलिसन की तमिलनाडु के एक अस्पताल में हुई. उसके परिवार वालों का आरोप है कि आकाश की मौत पुलिस हिरासत में दी गई यातना की वजह से हुई. परिवार वालों ने मॉर्चरी के बाहर धरना दिया, जिसके दबाव में आरोपी पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया, लेकिन परिवार वाले इससे नाखुश थे, बावजूद इसके उनका धरना बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. Seltos, Sonet और Carens होंगी महंगी, 1 जुलाई से Kia बढ़ाएगी कारों की कीमतें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
Kia India ने अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जो 1 जुलाई से लागू होगा. Seltos, Sonet और Carens जैसी पॉपुलर गाड़ियां अब महंगी मिलेंगी. कंपनी ने बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. 5G के बाद अब 6G की बारी, Jio ने बताया कैसे बदलेगी इंटरनेट की दुनिया
Jio Platforms का कहना है कि 6G केवल तेज इंटरनेट का नाम नहीं होगा. सैटेलाइट नेटवर्क, AI आधारित सिस्टम और स्मार्ट कनेक्टिविटी भविष्य की डिजिटल दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी
SBI PO Recruitment 2026 Application: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी SBI PO की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. छूट न जाए सेंट्रल लेवल की वैकेंसी, SSC CGL के लिए जल्द करें अप्लाई
SSC CGL Exam 2026 Application: सेंट्रल लेवल पर सरकारी नौकरी पाने का मौका है. एसएससी सीजीएल के लिए के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Bharat Bhhagya Viddhaata: को-स्टार गिरिजा ओक ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- वह पूरी तरह प्रोफेशनल हैं
Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की को-स्टार गिरिजा ओक ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की हैं. जानिए सेट पर कैसी थीं कंगना. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
Cocktail 2 Early Review: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 कुछ घंटों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










