कश्मीर हिंसा : फारुख अब्दुल्ला ने कहा, सरकार विफल, पीडीपी बोली अस्थिर करने का कुटिल प्रयास

श्रीनगर : कश्मीर में जारी हिंसा और तनाव की स्थिति के बीच आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार को इस तरह की हिंसा को रोकना चाहिए लेकिन सरकार पूरी तरह से विफल है.केंद्र सरकार भी लगातार प्रदेश की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर की […]
श्रीनगर : कश्मीर में जारी हिंसा और तनाव की स्थिति के बीच आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार को इस तरह की हिंसा को रोकना चाहिए लेकिन सरकार पूरी तरह से विफल है.केंद्र सरकार भी लगातार प्रदेश की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी वहां के हालात पर चर्चा के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी.
दूसरी तरफ कश्मीर में अशांति के माहौल के बीच सत्तारुढ पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज कहा कि ऐसा लगता है कि निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा जानबूझकर हिंसा को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का कुटिल प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




