अरूप विश्वास ने तोड़ा ममता बनर्जी का विश्वास, फ्रीज होगा तृणमूल कांग्रेस का अकाउंट
ममता बनर्जी और अरूप विश्वास
Arup Biswas: उन्होंने डर जताया कि ऑफिस में उनके साइन वाले चेक का गलत इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए जब तक आंतरिक विवाद सुलझ न जाये, सारे लेन-देन बंद रखे जाये.
कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट
Arup Biswas: तृणमूल पार्टी के कोषाध्यक्ष व राज्य के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास ने एचडीएफसी बैंक की सेंट्रल प्लाजा शाखा को पत्र लिखकर पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज करने और लेनदेन रोकने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि पार्टी में भारी गड़बड़ी चल रही है. कई सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं, विधायक बगावत कर रहे हैं.
अकाउंट चलाने को लेकर है विवाद
अकाउंट चलाने को लेकर विवाद है. उन्होंने डर जताया कि ऑफिस में उनके साइन वाले चेक का गलत इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए जब तक आंतरिक विवाद सुलझ न जाये, सारे लेन-देन बंद रखे जाये. इस पत्र के बाद तृणमूल पार्टी और मुश्किल में है. पहले से ही वोट के बाद टूटी पार्टी अब ममता-अभिषेक की लीडरशिप भी चैलेंज में है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल को फंड का संकट
अब सैकड़ों करोड़ के फंड पर संकट आ गया है. मालूम हो कि इधर, मेसी इवेंट केस में आयोजक शताद्रु दत्त ने पूर्व खेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए विधाननगर कमिश्नरेट को ई-मेल किया है. अरूप विश्वास को मिले राहत के आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट डिवीजन बेंच में चुनौती दी है.
Also Read: कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं अभिषेक बनर्जी, HC ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










