आज लोकसभा में स्मृति ईरानी को जवाब देंगे राहुल गांधी!

नयी दिल्ली : रोहित वेमुला और जेएनयू मामले को लेकर आज लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हो सकता है. इन मुद्दों पर विपक्षी दलों ने संसद में सरकार को घेरने का मन बना लिया है. विपक्षी पार्टियां मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आज ला सकतीं हैं. बताया जा रहा […]
नयी दिल्ली : रोहित वेमुला और जेएनयू मामले को लेकर आज लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हो सकता है. इन मुद्दों पर विपक्षी दलों ने संसद में सरकार को घेरने का मन बना लिया है. विपक्षी पार्टियां मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आज ला सकतीं हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सबसे अहम भूमिका होगी. खबर है कि जेएनयू में देशद्रोही नारेबाजी के आरोपी छात्रों का समर्थन करने के आरोप पर राहुल गांधी सदन में आज जवाब देंगे. राहुल कांग्रेस और खुद पर हुए व्यक्तिगत जुबानी हमलों का भी जवाब स्मृति ईरानी और उनके सहयोगियों को देंगे.
सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा वित्त वर्ष 2016-17 का बजट पेश किये जाने से ठीक पहले कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव के मुद्दे को उठाया. सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष सदस्य अपने स्थानों पर खडे हो गये और रोहित वेमुला मामले में सदन को कथित तौर पर गुमराह करने के खिलाफ पेश विशेषाधिकार हनन के नोटिस के बारे में जानना चाहा.
अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि मुझे स्मृति ईरानी के खिलाफ 26 और 29 फरवरी की तिथि का विशेषाधिकार हनन का नोटिस मिला है. यह विषय मेरे विचाराधीन है. विपक्षी सदस्य थोडी देर इस विषय को उठाने के बाद शांत हो गए. इसके बाद जेटली ने बजट भाषण पढना शुरू किया. पिछले सप्ताह संसद में इस विषय पर एचआरडी मंत्री की टिप्पणी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था और कांग्रेस, वामदल, जदयू ने स्मृति के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




