कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा-डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM, सिद्धारमैया नहीं जाएंगे राज्यसभा

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली

Satish Jarkiholi : कर्नाटक कांग्रेस के नेता और सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे सतीश जारकीहोली ने एएनआई न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि शाम चार बजे विधायक दल की बैठक बस एक प्रक्रिया है, जिसमें डीके शिवकुमार को नेता चुना जाना है.

विज्ञापन

Satish Jarkiholi : कर्नाटक की राजनीति में जारी हलचल के बीच कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद यह पक्का है कि डीके शिवकुमार ही प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक की गुंजाइश ही नहीं हैं.

विज्ञापन

हाईकमान ने डीके शिवकुमार को चुना है

सतीश जारकीहोली ने कहा कि हाईकमान ने यह तय किया है कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इस बात की घोषणा पहले ही हो चुकी है. सिद्धारमैया ने भी इसका अनाउंसमेंट किया है, इसलिए कर्नाटक का सीएम कौन होगा, इसमें कोई शक नहीं है. हमें उम्मीद है कि सिद्धारमैया के कार्यकाल में जो अच्छे काम हुए हैं, वे जारी रहेंगे. डीके शिवकुमार के लिए यह एक चुनौती होगी कि वे इन कामों की जिम्मेदारी उठाएं.

सिद्धारमैया राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

सतीश जारकीहोली ने कहा कि सिद्धारमैया को हाईकमान ने राज्यसभा सीट ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे क्योंकि उनका लक्ष्य 2028 में कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता में लाना है. सिद्धारमैया की रुचि राष्ट्रीय राजनीति में नहीं है. उनके बेटे यतींद्र को की-पोस्ट देने की बात है, इसका निर्णय हाईकमान करेंगे कि उन्हें कैबिनेट में रखना है या नहीं.

ये भी पढ़ें : कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार; सिद्धारमैया चाहते हैं बेटे के लिए की-पोस्ट

शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola