शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

डीके शिवकुमार
DK Shivakumar : कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और शनिवार को विधायक दल की बैठक है, जिसमें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाएगा. 2023 में कांग्रेस ने 135 सीट जीतकर कर्नाटक में शानदार जीत हासिल की थी. उस जीत में डीके शिवकुमार का बड़ा योगदान था और प्रदेश में ऐसी चर्चा भी थी कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी ने सिद्धारमैया को चुना. अब एक बार फिर डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा हो रही है.
DK Shivakumar : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार के बारे में यह कहा जा रहा है कि वे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मसले पर डीके शिवकुमार का कहना है कि उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे और इस बारे में क्या निर्णय हुआ है. शपथ लेने का निर्णय उसके बाद ही होगा. डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.
राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ
कर्नाटक के उपमु्ख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में कहा कि कर्नाटक के उम्मीदवारों की घोषणा हम दूसरे राज्यों की लिस्ट के साथ करेंगे. मुझे यही जानकारी मिली है. इससे ज्यादा की जानकारी पार्टी हाईकमान के पास से आपको मिल सकती है. यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.
सिद्धारमैया जाएंगे राज्यसभा, बेटे यतींद्र को मिलेगी कैबिनेट में जगह
जब से कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की बात हो रही है, यही समीकरण बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया राज्यसभा जाएंगे और उनकी जगह पर डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार का नेतृत्व करेंगे.यह भी चर्चा है कि सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को उपमुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिल सकता है. यतींद्र, पिता सिद्धारमैया के साथ दिल्ली दौरे पर हैं और उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि यतींद्र का कर्नाटक में कद बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें : कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक
SC ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिए गए अग्रिम जमानत पर कहा-माफ कीजिए, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे
पुणे में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 12 हुई, एक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










