राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 8:01 PM
नयी दिल्ली : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश को जल्द विशेष दर्जा देने पर जोर दिया और उनको अपने वादों को पूरा करने में केंद्र की ‘‘असफलता” को लेकर लोगों के बीच निराशा और दुख के बारे में बताया. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘राजग […]
नयी दिल्ली : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश को जल्द विशेष दर्जा देने पर जोर दिया और उनको अपने वादों को पूरा करने में केंद्र की ‘‘असफलता” को लेकर लोगों के बीच निराशा और दुख के बारे में बताया.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘राजग को सत्ता में आए एक साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन राज्य से किये गये कई वादे पूरे नहीं हुए हैं. इनमें उसे विशेष श्रेणी का दर्जा दिया जाना भी शामिल है. राहुल गांधी ने कहा कि पिछले एक साल के अंदर उन्होंने राज्य की दो बार यात्रा की है. इन यात्राओं के दौरान वह अपने वादों को पूरा करने में केंद्र की ‘‘असफलता” के चलते लोगों की गंभीर निराशा और दुख को साफ देख सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










