ePaper

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विमान दिल्ली की जगह जयपुर में उतरा

Updated at : 20 Sep 2015 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विमान दिल्ली की जगह जयपुर में उतरा

जयपुर : बिहार में चुनाव सभाओं को सम्बोधित कर चार्टर विमान से दिल्ली लौट रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर अत्यधिक विमान यातायात की वजह से नहीं उतरने के कारण जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर शनिवार को देर शाम उतारा गया. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब एक घंटे जयपुर […]

विज्ञापन

जयपुर : बिहार में चुनाव सभाओं को सम्बोधित कर चार्टर विमान से दिल्ली लौट रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर अत्यधिक विमान यातायात की वजह से नहीं उतरने के कारण जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर शनिवार को देर शाम उतारा गया. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब एक घंटे जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर रुकने के बाद चार्टर विमान से दिल्ली रवाना हो गये. नियमित विमान सेवा से दिल्ली जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राहुल गांधी के साथ दिल्ली गये.

सांगानेर हवाई अड्डे के निदेशक बी के तैलंग ने बताया कि राहुल गांधी करीब एक घंटे तक सांगानेर हवाई अड्डे पर रुकने के बाद रात साढे आठ बजे चार्टर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बिहार में चुनाव सभाओं को सम्बोधित कर चार्टर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान यातायात की अधिकता की वजह से दिल्ली के हवाई अड्डे पर नहीं उतरा और उसे जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे की ओर ‘ड्राइवर्ट’ कर दिया गया.

सूत्रों के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नियमित विमान सेवा से दिल्ली जाने के लिए सांगानेर हवाई अड्डे पहुंचे. इसी दौरान राहुल गांधी को चार्टर विमान सांगानेर हवाई अड्डे पर उतरने की सूचना मिली. गहलोत ने कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आगवानी की और बाद में उनके साथ दिल्ली रवाना हो गये. राहुल गांधी के विमान के जयपुर उतरने की सूचना मिलने के साथ ही हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढा दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola