अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला
Updated at : 17 Feb 2020 1:21 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला. इसके साथ ही नयी सरकार के सभी 6 मंत्रीयों ने भी कार्यभार संभाला. मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राजेन्द्र पाल गौतम और इमरान हुसैन शामिल है. मंत्रीमंडल के अन्य दो सदस्य कैलाश गहलोत और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला. इसके साथ ही नयी सरकार के सभी 6 मंत्रीयों ने भी कार्यभार संभाला. मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राजेन्द्र पाल गौतम और इमरान हुसैन शामिल है. मंत्रीमंडल के अन्य दो सदस्य कैलाश गहलोत और गोपाल राय आज दिन में अपना कार्यभार संभालेंगे. नए मंत्रीमंडल की बैठक भी जल्द होने की संभावना है, जिसके बाद मंत्रियों के विभागों की घोषणा की जा सकती है.
दिल्ली की जनता ने तीसरी बार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका दिया. दिल्ली की जनता ने 70 में से 62 सीटो पर ‘आप’ को चुना, तो वहीं भाजपा को सिर्फ आठ सीटो से ही सतोष करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




