राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राजनाथ ने सरदार पटेल को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य गणमान्य लोगों ने बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति और अन्य लोगों ने देश के प्रथम गृह मंत्री को उनकी […]
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य गणमान्य लोगों ने बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.
राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति और अन्य लोगों ने देश के प्रथम गृह मंत्री को उनकी 143वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.
सरदार पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के तौर पर मनायी जाती है. इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




