11 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान

Updated at : 11 Apr 2026 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
11 April 2026 Top News

11 अप्रैल की बड़ी खबरें

11 April Top 20 News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए साफ संदेश दिया कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी जदयू के पास ही रहनी चाहिए. वहीं, लेबनान में जारी तनाव के बीच हिजबुल्ला ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को इजरायली सीमा के पास स्थित किरयात शमोना और अवीविम इलाकों को निशाना बनाया. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, भाजपा CM के विरोध में जदयू का हंगामा, संजय-ललन के नाम की उठी मांग

नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. उन्होंने बिहार में अगला मुख्यमंत्री जदयू से ही बनाने की मांग करते हुए भाजपा को सत्ता देने का विरोध जताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान: हिजबुल्ला ने इजरायली सीमा पर दागे रॉकेट और ड्रोन, IDF बोला- जंग अभी जारी है

हिजबुल्ला ने सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इजरायली सीमा पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया है. जवाब में इजरायली सेना (IDF) ने कहा कि उत्तरी मोर्चे पर कोई युद्धविराम नहीं है और वे हिजबुल्ला के ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने तक अपना ऑपरेशन जारी रखेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लागू करेंगे UCC

अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. मुख्यमंत्री चेहरे से लेकर UCC और खान-पान की संस्कृति तक, हर बड़े मुद्दे पर शाह ने टीएमसी को घेरा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. हरिवंश फिर बने राज्यसभा के सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किया है. हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. घर से भारी नकदी बरामदगी के एक साल बाद जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर कथित तौर पर बेहिसाब नकदी मिलने के विवाद के करीब एक साल बाद यह फैसला उनकी ओर से लिया गया. 9 अप्रैल को राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में जस्टिस यशवंत वर्मा ने लिखा कि वह कारणों का बोझ राष्ट्रपति पर नहीं डालना चाहते. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. जाति जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘बदतमीजी भरी भाषा’ पर लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार से जाति जनगणना रोकने, संसाधनों के बंटवारे को आबादी से जोड़ने और एक बच्चे वाले परिवारों को आर्थिक प्रोत्साहन देने जैसी नीतियां बनाने की मांग की गई थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. Vrindavan : तेज हवा के कारण यमुना नदी में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार (10 अप्रैल) दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यमुना नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बंगाल चुनाव 2026: तृणमूल उम्मीदवार का नामांकन रद्द, कृष्णानगर उत्तर सीट पर अब क्या होगा?

बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की पार्टी को एक झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है. अब इस सीट पर तृणमूल का क्या होगा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. बंगाल में 90 लाख लोगों को मिलेगा वोटिंग का हक? वोटर लिस्ट फ्रीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 13 को महा-सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा. 90 लाख लोगों के नाम कटने के दावों के बीच यह फैसला बंगाल चुनाव की दिशा बदल सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. हाथी के हमले में भाजपा नेता की जान गई, सतर्क करते-करते खुद बने शिकार

झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना के बुरहु ग्राम निवासी 32 वर्षीय अनूप कुमार पांडे को हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. RR ने लगाया जीत का चौका, वैभव और जुरेल का दिखा जलवा, RCB की पहली हार

RR vs RCB: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 16वे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया. बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. धुरंधर 2 पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कॉपीराइट विवाद में फंस गई है. ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ के इस्तेमाल को लेकर केस किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. तेतुलिया में बोलीं ममता बनर्जी- सांप भरोसेमंद, भाजपा नहीं, बंगाल में 90 लाख वोटर के नाम कटने से मचा हड़कंप

 उत्तर 24 परगना जिले में ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया. कहा कि असम चुनाव में उत्तर प्रदेश से 50 हजार लोगों को भेजने और बंगाल में 90 लाख मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगाये. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. RBI: बड़े डिजिटल पेमेंट पर लग सकता है 1 घंटे का ‘होल्ड’, धोखाधड़ी रोकने के लिए 4 नए प्रस्ताव

RBI के प्रस्ताव के अनुसार, ₹10,000 से अधिक के अकाउंट-टू-अकाउंट ट्रांसफर को प्रोसेस होने से पहले 1 घंटे तक रोका जा सकता है. इस दौरान ग्राहकों के पास ट्रांजेक्शन रद्द करने का विकल्प होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. अक्षय तृतीया कब है? जानिए सही तिथि, पूजा टाइम-विधि और अबूझ मुहूर्त का महत्व

Akshaya Tritiya 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है, इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. बिहार MLC उपचुनाव: आरजेडी ने खेला बड़ा दांव, जानिए लालू-तेजस्वी ने किसे बनाया उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने एक्टिव नेता सोनू राय पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. IPL 2026: 118 करोड़ की रकम और रिटर्न जीरो, टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन

IPL 2026 में करोड़ों में बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. 100 करोड़ रुपये ये ज्यादा खर्च करने के बावजूद टॉप 10 महंगे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. केवल रवि बिश्नोई के प्रदर्शन को छोड़ दें तो बाकी 9 खिलाड़ियों ने अब तक अपनी टीमों को निराश ही किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro के कई फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास

Infinix का Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. शानदार डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्री-बुकिंग ऑफर्स इसे एक वैल्यू पैक्ड स्मार्टफोन बना सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन: जामनगर में भव्य जश्न; 1 लाख गायों को छप्पन भोग और गांवों में बांटा गया तोहफा

10 अप्रैल 2026 को अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर जामनगर के आसपास के गांवों में बड़े स्तर पर भोज और दान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. अनंत ने देश के प्रसिद्ध मंदिरों में करोड़ों रुपये का गुप्त दान दिया है.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. बिहार में सिविल जज बनने का मौका, जल्द करें अप्लाई

बिहार में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola