घर से भारी नकदी बरामदगी के एक साल बाद जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

जस्टिस यशवंत वर्मा (File Photo)

Yashwant Varma Resigns : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उनके घर से जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद उन पर महाभियोग की कार्रवाई चल रही थी, इसी बीच उन्होंने पद छोड़ दिया.

विज्ञापन

Yashwant Varma Resigns : यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर कथित तौर पर बेहिसाब नकदी मिलने के विवाद के करीब एक साल बाद यह फैसला उनकी ओर से लिया गया. 9 अप्रैल को राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में जस्टिस यशवंत वर्मा ने लिखा कि वह कारणों का बोझ राष्ट्रपति पर नहीं डालना चाहते. उन्होंने कहा कि बेहद दुख के साथ वह तुरंत प्रभाव से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज पद से इस्तीफा दे रहे हैं और इस पद पर सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही है.

विज्ञापन

पिछले साल 14 मार्च को नई दिल्ली में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास पर जले हुए नोटों के बंडल मिले थे. इसके बाद उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें : Justice Yashwant Varma Case : कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा को झटका, सुप्री��� कोर्ट ने खारिज की याचिका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola