शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले- पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी (Photo: X)

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी (Photo: X)

नीट परीक्षा विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है. जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.

विज्ञापन

प्रल्हाद जोशी ने शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्रों के हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया.

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मैं अपनी पूरी क्षमता, समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करूंगा और मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा." – प्रल्हाद जोशी

प्रभार संभालने के बाद प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह उनके मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे, ताकि शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी लोगों और छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें.

"मैं पूरी लगन, विनम्रता और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा." – प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री

प्रल्हाद जोशी ने की धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ

63 वर्षीय प्रल्हाद जोशी ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े और महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है.


"पिछले चार से पांच वर्षों में धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति (NEP) को लागू किया. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं और देश ने नई शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति की है." – प्रल्हाद जोशी

प्रल्हाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे. शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद भी वह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का काम देखते रहेंगे. कर्नाटक के धारवाड़ से लोकसभा सांसद जोशी अब इन सभी मंत्रालयों की जिम्मेदारी एक साथ संभालेंगे.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola