धुरंधर 2 पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 copyright case tridev song delhi high court mediation

धुरंधर 2 मूवी का पोस्टर

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कॉपीराइट विवाद में फंस गई है. ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ के इस्तेमाल को लेकर केस किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की है. जानिए केस में लेटेस्ट अपडेट क्या है?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली फिल्मों के साथ अक्सर विवाद भी जुड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ सामने आया है, जहां फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है. दरअसल, दिल्ली हाई कार्ट में इस फिल्म को लेकर कॉपीराइट विवाद पहुंच गया है. त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म के मेकर्स और आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी ‘रंग दे लाल’ के खिलाफ केस दर्ज किया है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस तुषार राव गेडेला ने कहा कि मामला ज्यादा वित्तीय विवाद जैसा लग रहा है, इसलिए इसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है. अदालत ने इस केस को मेडिएशन के लिए भेज दिया है और एक सीनियर मेडिएटर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं.

बिना परमिशन म्यूजिक इस्तेमाल करने का आरोप

त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप है कि ‘धुरंधर 2’ में फिल्म त्रिदेव के मशहूर गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ का म्यूजिक बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है. उनका कहना है कि इस गाने के राइट्स उनके पास हैं, और मेकर्स ने या तो ओरिजिनल ट्रैक या उससे मिलता-जुलता वर्जन बिना लाइसेंस के इस्तेमाल किया है. उनके मुताबिक, इस गाने का इस्तेमाल सिर्फ फिल्म में ही नहीं, बल्कि प्रमोशन, डिजिटल रिलीज और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी किया गया, जो साफ तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन है.

ऑडियो राइट्स संभालने वाली कंपनी ने किया विरोध

वहीं, दूसरी तरफ फिल्म के ऑडियो राइट्स संभालने वाली सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से इस आरोप का विरोध किया गया. उनके वकील ने दलील दी कि शिकायत करने वाली कंपनी ने कोर्ट में पूरी सच्चाई नहीं रखी है और पुराने मामलों का जिक्र नहीं किया, जहां ऐसे गाने दोबारा इस्तेमाल हुए थे.

यह भी पढे़ं: धुरंधर के जहूर मिस्त्री को मिली 1 करोड़ फीस? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola