NEET विवाद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक: CJP Protest को ग्लोबल मीडिया ने कैसे देखा?

Updated:
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद CJP समर्थकों ने जश्न मनाया (Photo: PTI)

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद CJP समर्थकों ने जश्न मनाया (Photo: PTI)

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर हुए CJP (Cockroach Janta Party) के आंदोलन ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का भी ध्यान अपनी ओर खींचा. पुलिस कार्रवाई और हजारों युवाओं के प्रदर्शन की तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बनीं.

विज्ञापन

शुरुआत में यह आंदोलन सिर्फ 2026 की नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ था. लेकिन देखते ही देखते यह इतना बड़ा बन गया कि इसकी चर्चा दुनिया भर के मीडिया में होने लगी और यह अंतरराष्ट्रीय खबर बन गई. लाठीचार्ज, आंसू गैस, कैंडल मार्च और दिल्ली की सड़कों पर हजारों युवाओं के प्रदर्शन की तस्वीरें दुनिया भर के मीडिया में छा गईं. जैसे-जैसे CJP (Cockroach Janta Party) का आंदोलन तेज होता गया, विदेशी मीडिया ने इसे सिर्फ नीट विवाद नहीं, बल्कि भारत में सुशासन, युवाओं की उम्मीदों और सरकार की जवाबदेही से जुड़े बड़े मुद्दे के तौर पर पेश किया.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस आंदोलन की चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में और तेज हो गई. दुनिया के कई बड़े मीडिया संस्थानों ने इसे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम बताया. आइए जानते हैं कि दुनिया के प्रमुख न्यूज मीडिया हाउस ने इस आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम को किस तरह कवर किया.

रॉयटर्स (Reuters) ने क्या कहा आंदोलन को लेकर

रॉयटर्स ने नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की बड़ी राजनीतिक चुनौती बताया. न्यूज एजेंसी ने अपने विश्लेषण में प्रधान के इस्तीफे को "अनएक्सपेक्टेड" बताया और लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी आमतौर पर जनदबाव के आगे झुकने के लिए नहीं जाने जाते. रॉयटर्स ने यह भी कहा कि इस आंदोलन ने युवाओं में परीक्षा में गड़बड़ी, बेरोजगारी और सीमित रोजगार के अवसरों को लेकर बढ़ती नाराजगी को सामने ला दिया, जिसका राजनीतिक असर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले- पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

सीएनएन ने क्या कहा आंदोलन को लेकर

सीएनएन ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए "रेयरऔर बढ़ती चुनौती" बताया. रिपोर्ट में कहा गया कि मोदी आमतौर पर ऐसे नेता नहीं माने जाते जो सड़क पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दबाव में फैसले बदलते हों. CNN ने इस आंदोलन को सिर्फ नीट पेपर लीक तक सीमित नहीं माना, बल्कि इसे सुशासन, जवाबदेही, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और भविष्य को लेकर गहरी चिंता से जोड़कर देखा.

BBC ने कहा- हाल के वर्षों का सबसे बड़ा छात्र आंदोलन

बीबीसी ने CJP के आंदोलन को हाल के वर्षों में भारत के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलनों में से एक बताया. अपनी रिपोर्ट में बीबीसी ने इसकी तुलना 1970 के दशक के नव निर्माण आंदोलन (जेपी आंदोलन) से करते हुए कहा कि भारत में कुछ छात्र आंदोलनों ने राजनीति की दिशा बदली, जबकि कुछ समय के साथ खत्म हो गए. बीबीसी के मुताबिक, CJP का आंदोलन अपने बड़े पैमाने और इस बात के लिए अलग रहा कि इसने सिर्फ नीट पेपर लीक ही नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और सुशासन जैसे बड़े मुद्दों पर भी छात्रों को एकजुट किया.

THE GUARDIAN: सेलिब्रिटीज की चुप्पी पर फोकस

द गार्जियन ने CJP आंदोलन के राजनीतिक असर से ज्यादा इस दौरान सामने आई कल्चर रिस्पांस पर ध्यान केंद्रित किया. रिपोर्ट में प्रदर्शनकारियों की उस नाराजगी को प्रमुखता दी गई, जिसमें उन्होंने भारत के बड़े सेलिब्रिटीज की चुप्पी पर सवाल उठाए. रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर हुई कार्रवाई और हिंसा को लेकर सेलिब्रिटीज के बयान नहीं देने पर सवाल खड़े किए. प्रदर्शनकारियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और देश के बड़े सेलिब्रिटीज के रवैये को "कायरता" तक बताया.

AL JAZEERA: जनता के असंतोष की बड़ी तस्वीर

अल जजीरा ने CJP आंदोलन को हाल के वर्षों में मोदी सरकार के खिलाफ जनता के असंतोष के सबसे बड़े और साफ दिखने वाले प्रदर्शनों में से एक बताया. रिपोर्ट में कहा गया कि शुरुआत में यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के विरोध से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सुशासन जैसे बड़े मुद्दों से जुड़ गया. अल जजीरा के मुताबिक, इस आंदोलन ने आम लोगों की बढ़ती नाराजगी को सामने रखा. रिपोर्ट में आलोचकों के हवाले से कहा गया कि सरकार और भारत की Gen Z (युवा पीढ़ी) के बीच बढ़ती दूरी ने प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola