बिहार में सिविल जज बनने का मौका, जल्द करें अप्लाई

सांकेतिक फोटो (Canva)
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: अगर आप लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और जज बनने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Bihar Public Service Commission ने 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती सिविल जज (PCS J) के पदों के लिए निकाली गई है, जिसमें कुल 173 वैकेंसी हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. इसी दिन तक आवेदन फीस भी जमा करना होगा. परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, इसे बाद में आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा.
ऐसे करें BPSC Civil Judge भर्ती के लिए आवेदन
- सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Apply Online” या “Latest Recruitment” सेक्शन में जाएं.
- “BPSC Civil Judge Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन फीस जमा करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें.
BPSC Civil Judge Recruitment 2026 Notification PDF
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
| Category | Vacancies |
|---|---|
| UR | 69 |
| EWS | 17 |
| EBC | 36 |
| BC | 21 |
| SC | 28 |
| ST | 2 |
| Total | 173 |
इस भर्ती में कुल 173 पद हैं, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटें तय की गई हैं. UR के लिए 69, EWS के लिए 17, EBC के लिए 36, BC के लिए 21, SC के लिए 28 और ST के लिए 2 पद शामिल हैं.
क्या है उम्र सीमा?
आवेदन फीस की बात करें तो General, OBC और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये फीस रखी गई है. वहीं SC, ST, PH और बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए भी फीस 100 रुपये ही है. फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से जमा की जा सकती है.
उम्र सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 के अनुसार न्यूनतम उम्र 22 साल होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




