Vrindavan : तेज हवा के कारण यमुना नदी में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत

वृंदावन नाव दुर्घटना (Photo: X)
Vrindavan : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार (10 अप्रैल) दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यमुना नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Vrindavan : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर (नौका) पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद कई लोग लापता हैं. जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इस बात की जानकारी दी.
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान तेज करने के निर्देश दिए. प्रशासन और राहत टीमें मौके पर लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं.
तेज हवा के कारण बीच नदी में डगमगाने लगी नाव
अधिकारियों के मुताबिक गुलाब नामक एक स्थानीय गोताखोर ने बताया कि अब तक लगभग 15 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है. प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि तेज हवाओं के कारण स्टीमर (नाव) बीच नदी में तेजी से डगमगाने लगी, फिर उसकी गति बढ़ गई और वह एक पुल से टकरा गई, इसके बाद नौका पलट गई.
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें करीब 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश कर रही हैं.
लापता लोगों की तलाश जारी
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. अब तक 16 से 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. लापता लोगों की तलाश जारी है. इस घटना के समय नाव में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे.
दिल को झकझोर देने वाली है ये घटना : सीएम योगी
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई मौतें बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली हैं. उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने और घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










