अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लागू करेंगे UCC

Updated:
विज्ञापन

Amit Shah Bjp Sankalp Patra West Bengal Election 2026

Amit Shah BJP Sankalp Patra West Bengal: अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. मुख्यमंत्री चेहरे से लेकर UCC और खान-पान की संस्कृति तक, हर बड़े मुद्दे पर शाह ने टीएमसी को घेरा. जानें बंगाल के लिए भाजपा का क्या है मेगा प्लान.

विज्ञापन

Amit Shah BJP Sankalp Patra West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में भारतीय जनता पार्टी ने अपना सबसे बड़ा ‘ट्रंप कार्ड’ खेल दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए साफ कर दिया कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री कोई ‘बाहरी’ नहीं, ‘बंगाल का बेटा’ ही होगा. इसके साथ ही उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने के लिए सत्ता संभालने के महज 6 महीने के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐतिहासिक वादा किया है.

विज्ञापन

वंशवाद पर अमित शाह का कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही लंबी अटकलों पर विराम लगाते हुए अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा- भाजपा कोई वंशवादी पार्टी नहीं है, जहां बुआ के बाद भतीजा ही कुर्सी संभालेगा. मैं बंगाल की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हमारा मुख्यमंत्री इसी मिट्टी का लाल और बंगाल का निवासी होगा.

UCC और तुष्टीकरण : अमित शाह के संबोधन के मुख्य बिंदु

  • संविधान की सिफारिश : UCC भाजपा का नहीं, बल्कि संविधान सभा का विचार है, जिसे तुष्टीकरण के कारण दशकों तक दबाकर रखा गया.
  • एक देश, एक कानून : बंगाल में अब हर नागरिक के लिए एक ही कानून होगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या एक व्यक्ति को चार पत्नियां रखने की छूट देना तुष्टीकरण नहीं है?
  • हुमायूं कबीर पर रुख साफ : अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा और हुमायूं कबीर दो अलग ध्रुव हैं. भाजपा किसी भी कीमत पर अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेगी और ऐसे लोगों के साथ जाने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खान-पान की संस्कृति पर अफवाहों का खंडन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की ओर से फैलाये जा रहे उस डर को भी शाह ने खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा सत्ता में आयी, तो लोगों के खान-पान पर पाबंदी लगायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा- भाजपा बंगाल की महान संस्कृति और खान-पान में कोई दखल नहीं देगी. मछली और अंडे के सेवन पर कोई रोक नहीं लगेगी. यह सिर्फ टीएमसी द्वारा फैलाया गया कोरा भ्रम है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, खड़गपुर में दिलीप घोष के लिए रोड शो, बांकुड़ा में मेगा रैली

ममता बनर्जी पर Video पॉलिटिक्स करने का आरोप

टीएमसी की ओर से जारी कुछ वीडियो के संदर्भ में अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक विमर्श गढ़ने में माहिर हैं. वे अपनी क्षमता से ऐसे कई वीडियो बनवा सकती हैं. उन्होंने जनता से ऐसी ‘वीडियो पॉलिटिक्स’ से सावधान रहने की अपील की.

इसे भी पढ़ें

घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह ने पेश की 40 पेज की चार्जशीट

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बोला हमला- ‘मोटा भाई’ के डर से नहीं झुकेगा बंगाल, ड्रोन उड़ाकर मुझे मारने की रची साजिश

मालदा में बोलीं ममता बनर्जी – चैन से जीना है, तो भाजपा का विरोध करो, TMC को वोट नहीं दिया तो रिश्ता खत्म

बंगाल चुनाव 2026: परिवर्तन यात्रा के लिए कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola