पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मायापुर डहुटांड़ स्थित एक पेड़ में फांसी के फंदे लटका हुआ एक युवक का शव रविवार की सुबह आठ बजे पुलिस ने बरामद किया
विज्ञापन
ओरमांझी.
मायापुर डहुटांड़ स्थित एक पेड़ में फांसी के फंदे लटका हुआ एक युवक का शव रविवार की सुबह आठ बजे पुलिस ने बरामद किया. शव की पहचान ग्राम चरदी कुम्हरिया थाना पिठोरिया निवासी सरयू मुंडा के पुत्र रौशन मुंडा (24) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रोशन मुंडा शनिवार की संध्या घर से निकला था. वह रात में घर नहीं लौटा. परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा रोशन को कहीं दूसरी जगह जान से मार कर साक्ष्य छुपाने के लिए उक्त सुनसान जगह पर पेड़ से लटका दिया. घटना स्थल पर पहुंचे ओरमांझी पश्चिमी जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, चंदरा की मुखिया सीमा तिर्की ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.फोटो 1, रोते बिलखते मृतक रोशन मुंडा की माता व परिजन.
2, रौशन मुंडा का फाइल फोटो.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










