बैंक सखी की बहाली को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Sep 2025 8:55 PM

विज्ञापन

बैंक सखी की बहाली को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़गड़ झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की बड़गड़ शाखा में सोमवार को झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़े परसवार और बड़गड़ क्लस्टर की महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया. महिलायें पूर्व में नियुक्त बैंक सखी किरण तिर्की की पुनः योगदान की मांग कर रही थीं. महिलाओं ने बताया कि किरण तिर्की ने तीन माह का मातृत्व अवकाश लिया था. अवकाश खत्म होने के बाद उन्हें दोनों सीएलएफ से जॉइनिंग लेटर मिला, लेकिन शाखा पहुंचने पर पता चला कि उनकी जगह स्तुति कच्छप को नियुक्त कर दिया गया है. महिलाओं का आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने उन्हें शाखा में प्रवेश तक नहीं करने दिया और बैंक मैनेजर कृष्णा कुमार ने मामले की जिम्मेदारी बीपीएम नकुल लोहरा पर डाल दी. महिलाओं ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मी और बीपीएम उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किरण तिर्की को योगदान नहीं कराया जाता, तब तक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) का कोई भी कार्य आगे नहीं होगा. इस संबंध में शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार ने बताया कि बीपीएम नकुल लोहरा के निर्देश पर स्तुति कच्छप को नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व की बैंक सखी किरण तिर्की बैंक कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करती थीं और लोन की रिकवरी में भी सहयोग नहीं करती थीं, इसलिए विभाग को रिप्लेस करने की सिफारिश की गयी थी. वहीं, बीपीएम नकुल लोहरा ने भी कहा कि किरण तिर्की उनके साथ दुर्व्यवहार करती थीं और मनमानी के कारण उन्हें बदला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola