ड्राफ्ट प्रकाशन में छूटे हुए वोटरों ने दावा-आपत्ति आवेदन जमा किये

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 01 Sep 2025 9:05 PM

विज्ञापन

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद छूटे हुए वोटरों ने सोमवार को दावा-आपत्ति का आवेदन जमा किया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद छूटे हुए वोटरों ने सोमवार को दावा-आपत्ति का आवेदन जमा किया. दावा-आपत्ति का आवेदन जमा करने का अंतिम दिन था. वोटरों द्वारा जमा दावा-आपत्ति को लेकर मंगलवार से दस्तावेज नहीं जमा करनेवाले को नोटिस भेजा जायेगा. नोटिस मिलने पर वोटरों को संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा. दस्तावेज जमा करने के बाद बीएलओ आवेदन के साथ दस्तावेज को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के पास भेजेंगे. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्वविवेक पर निर्णय लेंगे. सोमवार को जिले में सभी 5665 बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दावा-आपत्ति आवेदन प्राप्त किया. विशेष अभियान दिवस के तहत सभी बूथों पर व्यवस्था की गयी थी. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त फॉर्म का निबटारा 25 सितंबर तक किया जायेगा. वोटर सूची की गुणवत्ता की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 27 सितंबर तक मिलेगी. वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola