.कालाजार प्रभावित पंडरिया में लगा संध्या चौपाल

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:14 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

ग्रामीणों को दी गयी स्वास्थ्य सेवाएं और किया गया जागरूक

विज्ञापन

बोरियो/साहिबगंज

सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोरियो के तत्वावधान में पंडरिया गांव में एक संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने किया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और उन्हें गंभीर बीमारियों की रोकथाम तथा बचाव के प्रति जागरूक बनाना था. संध्या चौपाल में एलईडी वैन के जरिए ग्रामीणों को वेक्टर जनित रोगों जैसे कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से बताया गया. इसके साथ ही नियमित टीकाकरण, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, जीरो डोज, परिवार नियोजन तथा एक सितंबर को होने वाले आईआरएस कीटनाशी छिड़काव के बारे में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की बीपी, शुगर, सिकल सेल एनीमिया, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया, टीबी और एचआईवी आदि की जांच की गयी. जांच उपरांत जरूरतमंदों को मौके पर ही आवश्यक दवाएं नि:शुल्क वितरित की गयी. संध्या चौपाल के दौरान आभा कार्ड और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान की गयी, जिससे ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भविष्य में भी मिल सके. कार्यक्रम में आसपास के छह गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रभावी कदम बताया. इस अवसर पर डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. रोहित गोंड, डॉ. विवेक भारती, डॉ. विनोद कुमार, सीएचओ अर्चना कुमारी, अबिदा प्रवीन, सुनील कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि संध्या चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उन्हें स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola