अज्ञात शव की हुई पहचान, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

अज्ञात शव की हुई पहचान, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
बोआरीजोर थाना अंतर्गत छोटा बोआरीजोर रेलवे ट्रैक पर शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था. बरामद शव की पहचान मेघी पंचायत के मालभिठा गांव निवासी चुनका मरांडी (35) के रूप में की गयी है. मृतक के पिता फुछु मरांडी ने बताया कि मृतक शुक्रवार को घर से बोआरीजोर बाजार जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन लौट कर घर वापस नहीं लौटा. शुक्रवार के रात से काफी खोजबीन की जा रही थी. रविवार को मोबाइल के माध्यम से फोटो देखने पर पहचान किया गया. मृतक के पिता ने यह भी बताया कि मैं अत्यंत ही निर्धन परिवार से तालुक रखते है. मृतक की कमाई पर पूरा परिवार आश्रित था. भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीनबंधु मंडल ने कहा कि मृतक के परिजन को मुआवजा मिलना चाहिए. यह लोग अत्यंत गरीब परिवार से है. कमाने वाला व्यक्ति के मर जाने से परिवार काफी परेशान है. इनका सहारा छिन चुका है. मृतक के माता-पिता अत्यंत वृद्ध है. थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




