जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर भराया मिट्टी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और स्थानीय विधायक से शीघ्र ही स्थायी रूप से सड़क निर्माण कराने की मांग की है

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के बलहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में मंटू साह के घर से बलराम जायसवाल घर तक जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को जन सहयोग कर सड़क की मरम्मत की. लंबे समय से कीचड़ और गड्ढों से भरी इस सड़क पर बारिश की पानी जमा होने एवं आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी. जहां स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही थी. मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह के नेतृत्व में ग्रामीण भरत साह, पवन जायसवाल, शिक्षक नकुल कुमार, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक अमीर पासवान आदि लोगों ने बताया कि प्रशासन और जिम्मेदार लोग समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे थे. तब गांव वालों ने खुद ही जनसहयोग कर सड़क बनाने का निर्णय लिया. जहां मिट्टी, राबिश डस्ट डालकर सड़क की मरम्मत कर चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने प्रशासन और स्थानीय विधायक से शीघ्र ही स्थायी रूप से सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola