ePaper

ट्रेन से गिरकर मृत बुजुर्ग के शव की तीसरे दिन हुई पहचान

Updated at : 05 Sep 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर मृत बुजुर्ग के शव की तीसरे दिन हुई पहचान

पहचान आयर थाना क्षेत्र के इचरी निवासी 64 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में हुई

विज्ञापन

आरा

. ट्रेन से गिरकर में मृत बुजुर्ग के शव की तीसरे दिन पहचान हो पायी. उनकी पहचान आयर थाना क्षेत्र के इचरी निवासी 64 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में हुई. वह किसान थे. बताया जाता है कि दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गयी थी. रेल पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में उनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया था.

इधर, मृतक के समधी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह करमा (एकादशी) पहुंचाने के लिए कोईलवर गांव आने के लिए निकले थे. इसी बीच कोईलवर स्टेशन के समीप यह घटना घट गयी. शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर चली खबर को देखकर परिजन सदर अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव को देख पहचान की. इसके पश्चात परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए. बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व एक बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी बसंती देवी, छह पुत्री लालती देवी, मिला देवी, सीता देवी, अनभवती कुमारी, ममता कुमारी, रुनता कुमारी व तीन पुत्र रमेश सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं उमेश सिंह है. घटना के बाद मृत बुजुर्ग की पत्नी बसंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola