Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, वृद्ध महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतका के पुत्र गिरिधारी यादव ने पुलिस को बताया कि परिवार के कुछ लोगों से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह करीब आठ बजे वे लोग

विज्ञापन

मृतका के पुत्र गिरिधारी यादव ने पुलिस को बताया कि परिवार के कुछ लोगों से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह करीब आठ बजे वे लोग अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवाते हुए दोनों पक्षों को थाना आने का निर्देश दिया. बताया गया कि शाम करीब छह बजे जब सभी लोग अपने-अपने काम से लौटकर घर में थे, तभी प्रवीण यादव, कैलेंडर खान, किशुन यादव, शाहदेव यादव, मित्तन यादव, भुवनेश्वर यादव समेत अन्य लोग हथियारों से लैस होकर शराब के नशे में घर पहुंचे. आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर जो सामने मिला, उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. गिरिधारी यादव के अनुसार हमले के दौरान किस हथियार से वार किया गया, यह वह स्पष्ट रूप से नहीं देख सके, लेकिन इसी बीच उनकी मां पोथवा देवी जमीन पर गिर पड़ीं. आरोपियों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गयी.

महिला को गिरा देख भागे

हमलावर :

पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध महिला पोथवा देवी घायल होकर गिर गयी. जब हमलावरों ने महिला को गिरा हुआ देखा, तो वे मौके से फरार हो गये. इसके बाद परिजन आनन-फानन में पोथवा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गिरिधारी ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी :

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Suraj Kumar Sinha

लेखक के बारे में

By Suraj Kumar Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola