ePaper

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर मनोज सहाय बने पर्यवेक्षक

Updated at : 01 Sep 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर मनोज सहाय बने पर्यवेक्षक

राज्य में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 25 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. राज्य में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 25 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. वहीं जिलावार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं. प्रदेश कांग्रेस सचिव व कोडरमा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू को रांची महानगर में जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर पर्यवेक्षक बनाया गया है. इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप के प्रति आभार व्यक्त किया है. रांची महानगर के पर्यवेक्षक नियुक्त होने पर सहाय को कोडरमा के प्रथम जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद सेठ, जिला प्रवक्ता संजय शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैय्याज कैसर, नगर अध्यक्ष सोनू वारसी, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, जिला महासचिव आशीष पांडेय, संजय सेठ, मरकच्चो प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रिंकू सिंह, युवा नेता चांद आलम, मो गुलजार, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, इंटक जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला सचिव सहूद खान, संतोष यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात राम, सतगांवा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष मिश्वाउद्दीन, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, डोमचांच 20 सूत्री उपाध्यक्ष अनंत मेहता, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, सोनिया ब्रिगेड प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, मो गयासुद्दीन, हिमांशु शर्मा, सुबोध कुमार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola