महिला से मोबाइल और पर्स छीन भागे बदमाश
The miscreants snatched the mobile
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के पास शनिवार की दोपहर लूट की बड़ी वारदात हुई. अखाड़ाघाट निवासी अमिता देवी ई-रिक्शा से बरिया जा रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया. पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने पहले उनका मोबाइल फोन छीना और फिर पर्स छीनकर भाग निकले. पर्स में 15 हजार रुपये नकद, सोने की दो बाली और जरूरी कागजात थे. घटना के बाद बदमाश काले रंग की राइडर बाइक से पुलिस लाइन की ओर फरार हो गए. पीड़िता ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे. अमिता देवी ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बाइक का नंबर BR06DP 1323 बताया है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. बाइक नंबर के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










