नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर अपराधी हुए फरार

Edited by ANUJ SINGH
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में चोरी का हौंसला बुलंद है. अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन

मरकच्चो. थाना क्षेत्र में चोरी का हौंसला बुलंद है. अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. शनिवार की रात थाना क्षेत्र के गगरेसिंघा व योगीडीह में चोरों ने एक साथ लगभग एक दर्जन घरों में धावा बोला और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. अपराधी लाखों रुपये नकद समेत जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गये. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है. पीड़िता गगरेसिंघा निवासी चिंता देवी ने बताया की वह घर में ताला लगाकर बगल के घर में सोई थी. सुबह घर का ताला टूटा पाया. घर के अंदर जाने पर देखा सामान बिखरे पड़े थे. इस दौरान घर से दो लाख नकद समेत एक लाख के जेवरात, जमीन के कागजात, पासबुक आदि की चोरी हो गयी. सुमित्रा देवी के अनुसार वह करमा पर्व का गीत गाकर लगभग दस बजे रात को अपने घर लौटी और सो गयी. सुबह देखा, तो घर से भी एक लाख नगद समेत अन्य सामान की चोरी हो गयी. आरती देवी ने बताया की उनके कमरे को बाहर से बंद कर घर से नकदी समेत समेत सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गयी. बिंदकी देवी ने बताया की वे लोग पुराना घर को बंद कर नये घर में सो रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने घर का ताला तोड़ 30 हजार नकद समेत एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. इसके अलावा चोरों ने कारू साव के घर से लगभग 20 हजार के बर्तन व जेवरात की चोरी कर ली. मरियम खातून ने बताया की वे लोग बीमार परिजन से मिलने बलहरा गये थे. इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और 11 हजार नकद समेत दो लाख के जेवरात की चोरी कर ली. कमलेश मोसमात के घर से भी चोरों ने पेंशन के रखे चार हजार रुपये की चोरी कर ली. इसके अलावे खीरूधर साव, लालमन साव, रीतलाल साव, कार्तिक साव, पंकज साव, लाखपत साव के घर का भी ताला तोड़ा और चोरी का असफल प्रयास किया. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये पुलिस : विधायक विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा की एक साथ इतने घरों में चोरी की घटनाएं हुई है. गरीबों के जीवन भर की कमाई बटोरकर चोर फरार हो गये. इस प्रकार की घटना कोडरमा में बहुत बढ़ गयी है. इसे लेकर विधानसभा में भी उन्होंने बातों को रखा है. जिला के एसपी से बात हुई है. उन्होंने मांग की है की पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये तथा अपराधियों पर कार्रवाई हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola